Azamgarh News :चांदपट्टी बाजार में शॉर्ट सर्किट से जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

चांदपट्टी बाजार में शॉर्ट सर्किट से जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

आजमगढ़ जनपद के चांदपट्टी बाजार में शॉर्ट सर्किट से जूते-चप्पल की एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा तीन लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह घटना रौनापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। दुकान के मालिक राम विजय पुत्र रामस्वरूप, जो आराजी देवारा करखिया गांव के निवासी हैं, रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात बाजार के कुछ लोगों ने उन्हें फोन पर दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही राम विजय तत्काल मौके पर पहुंचे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने बाल्टियों से पानी डालकर और अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। दुकानदार राम विजय ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे जूते-चप्पल, नकदी, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह जल गए। राम विजय के अनुसार, यह आग रविवार देर रात लगी जिसकी सूचना फोन द्वारा स्थानीय कुछ लोगों ने उन्हें दी वह मौके पर पहुंचे तो आग फैल चुकी थी। इस अग्निकांड में उन्हें लगभग तीन लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की सूचना रौनापार थाना पुलिस को दी और थाने में लिखित तहरीर भी दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button