भारतीय जनता पार्टी (उत्तरभारतीय मोर्चा) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: उल्वे में नई कार्यकारिणी का गठन और सामाजिक मुद्दों पर मंथन

​उल्वे (नवी मुंबई):
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर भारतीय मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक एडवोकेट सुनील मौर्या के जनसम्पर्क कार्यालय (‘चाणक्या ऑफिस’, उल्वे) में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई।
​इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उल्वे क्षेत्र में उत्तर भारतीय समाज की संगठन शक्ति को सुदृढ़ करना और क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श करना था।
​बैठक के प्रमुख बिंदु:
​नवोदित कार्यकारिणी का गठन व
​सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा:
उल्वे में रह रहे उत्तर भारतीय समाज के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं, जनसमस्याओं और स्थानीय सामाजिक तालमेल को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
​संगठन विस्तार का संकल्प:
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में जोड़ने का संकल्प लिया।
​”ऊपरयुक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी गव्हाण जिल्हा परिषद उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील मौर्या ने कहा हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि उल्वे के हर नागरिक की समस्याओं को सुनना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है.
उपर्युक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी गव्हाण जिल्हा परिषद सर चिटणीस श्री अखिलेश यादव, वहाल पंचायत समिति सर चिटनीस श्री कुलदीप तिवारी और चिटनीश श्री मनोज मौर्या जी के साथ श्री अजय मोहन,श्री सुभाष पाण्डेय, श्री जगदीश मीणा, श्री गोविन्द भट्ट, श्री गोविन्द पारीख, श्री सभाजीत पटेल, श्री तात्या राव बिरादर,श्री रमेश गुप्ता,श्री चंदेशो वर्मा व महिला मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती मंजू सोलंकी(अध्यक्ष नारायणी शक्ति) श्रीमती कामिनी भगत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button