Azamgarh News:बिलरियागंज क्षेत्र में सर्पदंश की दो घटनाएं, दो लोग अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज क्षेत्र में सर्पदंश की दो घटनाएं, दो लोग अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज तथा महराजगंज थाना क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश की दो घटनाओं में एक महिला और एक युवती गंभीर रूप से बीमार हो गईं। परिजनों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलरियागंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीता विश्वकर्मा पत्नी सुनील विश्वकर्मा, निवासी प्रतापपुर थाना महाराजगंज, गुरुवार रात घर के बाहर कार्य कर रही थीं। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बिलरियागंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

वहीं दूसरी घटना में सुषमा राजभर पुत्री जमुना राजभर, निवासी बड़िहारी थाना बिलरियागंज, शाम के समय खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें भी किसी विषैले सांप ने डस लिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में हो रही तमाम सर्पदंश की घटनाओं के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button