आजमगढ़:इंटरलॉकिंग निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण ने खंड विकास अधिकारी से जांच की मांग

Azamgarh: Allegations of irregularities in interlocking construction, villagers demand investigation from Block Development Officer

पवई (आजमगढ़)। विकास खंड पवई के ग्राम पंचायत पहाड़पुर में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम पहाड़पुर निवासी पवन पाण्डेय ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में एमएलसी निधि से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण शुरू होने से पहले ही गांव में बिना किसी विधिवत प्रक्रिया के इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ दी गईं और अधिक भुगतान प्राप्त करने के उद्देश्य से मानकों की अनदेखी की जा रही है।शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम निधि से भी इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया था, लेकिन वर्तमान निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अपने लाभ के लिए अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।ग्रामीण ने खंड विकास अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी ठेकेदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी आजमगढ़ तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को भी भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button