आजमगढ़:संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

Azamgarh: Body of middle-aged man found in suspicious condition, sensation spread in the area

अतरौलिया/ आजमगढ़:अतरौलिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। मृतक की पहचान शेरवा गांव निवासी दिनेश उर्फ मधुर निषाद (40) पुत्र रम्मू निषाद के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश आज सुबह अपने घर से मजदूरी के लिए निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच अतरैठ बाजार के पास मच्छरहटा स्थित रपटा पुल के पास उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला,जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। मृतक के पास एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। मृतक की पत्नी आशा ने बताया सुबह सुरेश नाम का ब्यक्ति घर पर आया और सीमेंट उतारने के लिए साथ ले गया।पत्नी से आने के बाद ससुराल जाने की बात कह के गया।जिसके बात अतरैठ में उनका शव मिला है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा कि उनकी हत्या कर फेंक दिया गया है।उनके शरीर के कपड़े भी फटे हुए है।हम लोगो को हत्या की आशंका है।फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि परिजनों द्वारा डूबने की तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button