Azamgarh News:अतरौलिया पुलिस की बड़ी सफलता: हैंडपंप चोरी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 चोरी के हैंडपंप व कल-पुर्जे बरामद

*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*अतरौलिया पुलिस की बड़ी सफलता: हैंडपंप चोरी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 चोरी के हैंडपंप व कल-पुर्जे बरामद*
*ई-रिक्शा से करते थे हैंडपंप चोरी, अतरौलिया पुलिस ने 06 अभियुक्तों को दबोचा, चोरी का माल बरामद*
थाना अतरौलिया पुलिस ने हैंडपंप चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 02 हैंडपंप एवं उनके कल-पुर्जे बरामद किए हैं।
दिनांक 03.08.2026 को वादी श्री पतिराम प्रजापति पुत्र गजराज प्रजापति निवासी भीलमपुर छपरा (हाल पता- बड़ा गांव मुबारकपुर), थाना अतरौलिया द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 02.08.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे ई-रिक्शा संख्या UP50FT1445 पर सवार छह व्यक्तियों ने उनके घर के बाहर लगा हैंडपंप खोलकर चोरी कर लिया। शोर सुनकर बाहर आने पर आरोपी हैंडपंप लेकर फरार हो गए। अगले दिन वादी ने तीन आरोपियों को चोरी किए गए हैंडपंप एवं ई-रिक्शा सहित पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया तथा बताया कि इन्हीं लोगों द्वारा अन्य स्थानों से भी हैंडपंप चोरी किए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 305/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के क्रम में दिनांक 04.08.2026 को उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कम्पोजिट विद्यालय भैरोपुर, कोयलसा के पास से मुकदमे में वांछित तीन अन्य अभियुक्त आशुतोष पाण्डेय, सचिन यादव एवं सूरज मिश्रा को गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से चोरी के 02 हैंडपंप एवं उनके कल-पुर्जे बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हैंडपंप चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
• मु0अ0सं0 305/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सचिन पटेल पुत्र उमेश वर्मा, निवासी शेरवा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 18 वर्ष।
2. एस गौड़ पुत्र विनोद गौड़, निवासी बुढ़नपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 15 वर्ष (बाल अपचारी)।
3. शेरु उर्फ आदित्य सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह, निवासी बुढ़नपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 21 वर्ष।
4. आशुतोष पाण्डेय पुत्र संतोष पाण्डेय, निवासी शेरवा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष।
5. सचिन यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव, निवासी मुबारकपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष।
6. सूरज मिश्रा पुत्र पंकज मिश्रा, निवासी बुढ़नपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 18 वर्ष।
*बरामदगी-*
• 02 हैंडपंप।
• हैंडपंप के कल-पुर्जे।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय (चौकी प्रभारी बुढ़नपुर), का0 उमेश कुमार, का0 अजीत कुमार, का0 राजकरन सोनकर एवं रि0का0 उत्कर्ष सिंह, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।



