Azamgarh News:जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*

 

*जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार*

*जीयनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

थाना जीयनपुर पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

दिनांक 03.08.2026 को वादिनी श्रीमती प्रेमशीला देवी पत्नी स्व० सुरेश यादव निवासी ग्राम कुदारन तिवारी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि प्रतिवादीगण उनकी भूमि, जो उनके मकान के सामने स्थित है, को मांग रहे थे। भूमि देने से मना करने पर अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0334/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/119(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

 

दिनांक 04.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के निर्देशन में उपनिरीक्षक मुन्नालाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद अभियुक्त हरि प्रसाद उर्फ रामप्रित को उसके घर के बाहर से समय करीब 07:45 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

*पंजीकृत अभियोग-*

• मु0अ0सं0 0334/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/119(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. हरि प्रसाद उर्फ रामप्रित पुत्र स्व० सुखई, निवासी ग्राम कुदारन तिवारी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

आपराधिक इतिहास-

• मु0अ0सं0 0334/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/119(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 मुन्नालाल यादव एवं का0 दिनेश राम, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button