आजमगढ़ से सैकड़ों छात्र प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Hundreds of students from Azamgarh will participate in the 'Chatraron Ki Goonj' program in Prayagraj

आजमगढ़, 6 अगस्त। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में तय किया गया कि आजमगढ़ से सैकड़ों छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे।जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों और युवाओं की शिक्षा, रोजगार और अधिकारों की आवाज को मजबूत करेगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचने का आह्वान किया।बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय, कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र पांडेय के पुत्र तथा पूर्व कार्यालय सहायक स्वर्गीय सुधाकर राम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।बैठक में रियाजुल हसन , राजाराम यादव , राहुल राय , मुन्नू यादव , पूर्णमासी प्रजापति , चंद्रपाल सिंह यादव , बेलाल बेग , मो. आमिर , संतोष सिंह , राम अवध प्रेमी , श्यामदेव यादव , केदार मौर्य , गोपाल कृष्ण राय , ओम प्रकाश यादव , शीला भारती , प्रेमा चौहान , जगदंबिका चतुर्वेदी , हरिओम उपाध्याय , ओम प्रकाश सरोज , प्रदीप यादव , मंतराज यादव , मो. अजमल, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button