Azamgarh News:पीएमएस एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, डॉ. धनंजय पाण्डेय अध्यक्ष और डॉ. अलेंद्र कुमार बने सचिव

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पीएमएस एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, डॉ. धनंजय पाण्डेय अध्यक्ष और डॉ. अलेंद्र कुमार बने सचिव

आजमगढ़,प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस एसोसिएशन) उत्तर प्रदेश की शाखा आजमगढ़ का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू होकर 5 अगस्त 2026 को संपन्न हुई। कुल आठ पदों के लिए 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

नामांकन वापसी के बाद उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डॉ. पूनम कुमारी, सचिव पद पर डॉ. अलेंद्र कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. ए.के. शाह, वित्त सचिव पद पर डॉ. देवेंद्र सिंह तथा संपादक पद पर डॉ. कैप्टन मनीष तिवारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद के लिए डॉ. धनंजय पाण्डेय और डॉ. आर.एस. मौर्य के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में डॉ. धनंजय पाण्डेय को 75 मत जबकि डॉ. आर.एस. मौर्य को 48 मत प्राप्त हुए। इसके आधार पर डॉ. धनंजय पाण्डेय को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष (सामान्य) के दो पदों के लिए डॉ. निलेश कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह और डॉ. एस.एन. सरोज चुनाव मैदान में थे। मतगणना में डॉ. निलेश कुमार को 93 मत प्राप्त हुए और वे प्रथम स्थान पर रहे, जबकि डॉ. हरेंद्र सिंह को 75 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। डॉ. एस.एन. सरोज को 48 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार डॉ. निलेश कुमार और डॉ. हरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष (सामान्य) पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव में कुल 127 मत पड़े। चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह तथा रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को चिकित्सकों ने बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button