Mau news:पीएमएस के जिलाध्यक्ष डॉ एचके पंकज महामंत्री डॉ अनिल कुमार ने लिया पद की शपथ , घोसी आने पर हुआ स्वागत 

mau news: PMS District President Dr. HK Pankaj General Secretary Dr. Anil Kumar took oath of office, Ghosi was welcomed on his arrival. 

घोसी। मऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद मऊ के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर डा एचके पंकज महामंत्री पद पर डा अनिल कुमार के साथ सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के बाद सभी को प्रदेश उपाध्यक्ष डा क्षेत्रपाल यादव द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ एचके पंकज का घोसी आगमन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वागत किया। वही शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए अच्छी सेवा भावना की बात कही। घोसी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा एचके पंकज प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद मऊ का अध्यक्ष, डा अनिल कुमार को महामंत्री, डा अंजुम आरा डा रामबदन एवं डा राजीव कुमार पाण्डेय को उपाध्याय डा ब्रजलाल को वित्त सचिव, डा उत्तम कुमार को संपादक निर्विरोध निर्वाचित के बाद सभी ने शपथ ग्रहण के बाद चुनाव अधिकारी डा वकील अली एवं रिटर्निंग अधिकारी डा एमके पाण्डेय के कार्य की सराहना किया। जिलाध्यक्ष डॉ एचके पंकज ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पीएमएस के सदस्यों के मानसम्मान की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता होगी। आप सभी के मांगो के लिए बराबर संघर्ष करता रहुगा।घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आगमन पर स्वागत करने वालों एवं बधाई देने वालों में डा एसएन आर्य, डा अनिल कुमार, डा संजय प्रसाद,डा आलम, फार्मासिस्ट साबिर खान, एचईओ शिवकुमार,आलोक नाथ, एजाज एजाज अहमद,अरविंद यादव, पम्मू, जुगेश निषाद, के साथ संजय सिंह परमार, पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, पूनम सिंह गिरजापति राय, अतुल शर्मा आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button