Azamgarh encounter;गंभीरपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गैंगस्टर समेत करीब दर्जन मुकदमों में वांछित विशाल यादव घायल होकर गिरफ्तार
Azamgarh encounter: Gambhirpur police encounter with criminals, Vishal Yadav, wanted in nearly a dozen cases including gangsterism, injured and arrested.

आजमगढ़। गंभीरपुर थाने की कमान अमित कुमार त्रिपाठी द्वारा संभाले जाने के बाद अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। मंगलवार को गोकशी की सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान करीब एक दर्जन मुकदमों से संबंधित आरोपी विशाल यादव पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान किशनपुर काशीनाथ निवासी करीब 25 वर्षीय विशाल यादव पुत्र अनिल यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विशाल यादव के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और सामूहिक दुष्कर्म सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश फरार
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।गंभीरपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



