आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़:तीन अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गिरफ्तार,दो बदमाश पैर में गोली लगने से घयल

Police encounter in Azamgarh: Three inter-district pickpockets arrested, two criminals injured by bullets in the leg

तहसील संवाददाता अमित सिंह

मेंहनगर/आजमगढ़ ;थाना तरवां पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चोरी/टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय 01 अभियुक्त घायल व 01 अन्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार; इसी क्रम में फरार अभियुक्त की घेराबंदी के दौरान मेंहनगर पुलिस से मुठभेड़ में 01 अभियुक्त को भी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया,अभियुक्तों के कब्जे से टप्पेबाजी से संबंधित पीली धातु के सामान, मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा-कारतूस एवं नगदी बरामद, बीती रात को थाना तरवां क्षेत्रान्तर्गत *कंचनपुर नहर* के पास अन्तर्जनपदीय टप्पेबाज/चोरों* से पुलिस मुठभेड़ में मुकेश यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी सुखदेहरा, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर, उम्र 25 वर्ष* पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा उसके साथी कमलेश पुत्र स्व0 फतीगन, निवासी कुसनपुरा, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर* को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा अंधेरी का लाभ लेते हुए एक अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहा। मौके से फरार अभियुक्त विकास यादव पुत्र नमस्ते यादव, निवासी सुखदेहरा, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर, उम्र 22 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु आसपास के थानों को सतर्क किया गया। इसी क्रम में थाना मेहनगर क्षेत्रान्तर्गत *ग्राम कटहन नहर पुलिया* के पास घेराबंदी के दौरान मेहनगर पुलिस से हुई मुठभेड़ में विकास यादव पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से टप्पेबाजी से संबंधित पीली धातु के सामान, मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा-कारतूस एवं नगदी बरामद हुई है। फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button