Azamgarh News:जिला अस्पताल के सामने रोड जाम कर पुलिस से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
जिला अस्पताल के सामने रोड जाम कर पुलिस से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क जाम कर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और नारेबाजी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को सोमवार देर रात ग्राम सोहिला से हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को थाना सिधारी क्षेत्र के गेलवारा निवासी रेनू पत्नी शिवम की मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग शव को ससुराल पक्ष को ले जाने से रोकते हुए पहले एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने तथा थाना सिधारी जाकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किए जाने के बावजूद लोग आक्रोशित हो गए।
इसी दौरान करीब 15:40 बजे शनि पुत्र रामजी, निवासी हासापुर थाना तहबरपुर, अपने 20-25 अज्ञात पुरुष एवं महिला सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क पर बैठकर और खड़े होकर जाम लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस द्वारा जाम हटाने का प्रयास किए जाने पर आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडे लेकर सड़क जाम रखा।
मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 0445/2026 के तहत धारा 189(2), 190, 191(2), 126(2), 121(1), 125, 109(1), 221 बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली की टीम ने मुकदमे से संबंधित पांच वांछित आरोपियों को ग्राम सोहिला से करीब 00:50 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया।
1. संतोष कुमार पुत्र नन्द लाल, उम्र 28 वर्ष
2. चन्द्र भान राम पुत्र नरेश राम, उम्र 54 वर्ष
3. अमरनाथ पुत्र मुन्नीराम, उम्र 48 वर्ष
4. रामचेत पुत्र मुराती, उम्र 52 वर्ष
5. चैतूराम पुत्र मुराती, उम्र 55 वर्ष
सभी आरोपी ग्राम सोहिला, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल पिंटु यादव, रिजर्व कांस्टेबल राहुल पाण्डेय, उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अखिलेश मद्देशिया एवं कांस्टेबल विशाल यादव, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।



