Azamgarh news:बारिश से कच्चा मकान गिरा, पीड़ित ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए बीडीओ को दिया प्रार्थना पत्र
Azamgarh news: A mud house collapsed due to rain, the victim submitted an application to the BDO for the Chief Minister's Housing Scheme.
ठेकमा / आजमगढ़: विकास खंड ठेकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोमाडीह में भारी बारिश के कारण कई गरीब का कच्चा मकान गिर रहा है। पीड़ितो ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास दिलाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी ठेकमा को प्रार्थना पत्र सौंपा है।प्रार्थी विनोद ,अमरनाथ,राजाराम, फौजदार,रीता, सुरेश, पिरारी, कमलावती ,ग्राम व पोस्ट गोमाडीह, ब्लाक ठेकमा, तहसील लालगंज का मूल निवासी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका कच्चा घर है, जो लगातार हो रही बारिश के कारण गिर रहा है। इस संबंध में उसने कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को अवगत कराया, लेकिन प्रकरण को संज्ञान में नहीं लिया गया।प्रार्थी ने बताया कि वह बहुत गरीब है और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास लेना चाहता है।पीड़ितो ने बीडीओ से मांग की है कि उसके घर का निरीक्षण कर पात्रता के हिसाब से उसे मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास दिलाने की कृपा की जाए।



