Azamgarh news:चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Azamgarh news: Four warrants arrested, produced in court

गंभीरपुर/आजमगढ़ । पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनील कुमार द्वारा वारंटी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में गंभीरपुर पुलिस ने बुधवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सरवन ओथ पुत्र रामचेत, सुनील पुत्र विश्वनाथ तथा अर्जुन पुत्र स्व. देवनाथ, निवासीगण मगरावा, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को क्रिमिनल केस संख्या 5206076/2024, स्टेट बनाम सरवन, संबंधित न्यायालय जेएम-23 आजमगढ़ के वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया।वहीं सलाउद्दीन पुत्र सकिल अहमद, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को क्रिमिनल केस संख्या 4413/24, अपराध संख्या 402/03, संबंधित न्यायालय जेएम-20 आजमगढ़ के वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार चारों वारंटियों को बुधवार को करीब 12:40 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी, कांस्टेबल शिवराम सरोज, कांस्टेबल मिथलेश कुमार, महिला कांस्टेबल सुषमा सरोज एवं महिला कांस्टेबल स्वाती जायसवाल शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button