Jabalpur accident:रफ्तार का कहर: सैलून जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत
Jabalpur accident: Speed wreaks havoc: Tractor crushes young man on his way to salon, painful death

Jabalpur news:
बिछुआ मार्ग पर बुधवार की सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब अपनी रोजाना की दिनचर्या के तहत सैलून जा रहे भगवान दास को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। पनागर थाना प्रभारी विपिन सिंह के अनुसार, रवि सेन द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल हरकत में आई, लेकिन तब तक लापरवाह चालक की तेज रफ्तार ने एक हंसते-खेलते इंसान की जिंदगी छीन ली थी। हादसे के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही पनागर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अब आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है, ताकि इस दर्दनाक हादसे के जिम्मेदार को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



