Jabalpur news:सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों पर क्यों मेहरबान है आधारताल पुलिस? 61 दिन बाद भी न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित परिवार

Jabalpur News: Why are the Adhartal police so lenient on the accused captured in CCTV footage? 61 days later, the victim's family continues to plead for justice.

जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र के पंप हाउस आनंद नगर में एक अजीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नौ-सात की दरमियानी रात करीब 11 बजे आरोपी अवैध हथियारों और रिवाल्वर के साथ घर में घुसकर 1,80,000 रुपये नकद और मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित मोहम्मद अनीस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जावेद, मंगन और सुल्तान शराब पीने के आदी हैं और वे उनकी विधवा बहन की कमाई पर बुरी नजर रखते हैं। घटना के दौरान आरोपियों ने घर के दरवाजे पर धारदार हथियार चलाए और परिवार को अंदर बंद कर दिया, जिसकी शिकायत तुरंत 112 की मदद से थाना प्रभारी आधारताल को दी गई थी।

इस गंभीर घटना के 61 दिन बीत जाने के बावजूद आधारताल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जबकि वारदात का सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सबूत भी मौजूद हैं। पीड़ित परिवार न्याय के लिए एसपी ऑफिस, डीआईजी और नल-एसपी तक के चक्कर काट चुका है, लेकिन हर जगह से सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस कब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करती है और पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाती है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button