आजमगढ़:आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,त्योहार से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

Azamgarh: Aryamgarh Durga Puja Mahasabha submitted a memorandum to the District Magistrate, demanding proper arrangements before the festival.

आजमगढ़।आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अरविन्द मोदनवाल के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं।

महासमिति के ज्ञापन में कहा गया है कि समिति का उद्देश्य हिन्दू धर्मोत्सव के विशेष मौके पर जिला प्रशासन, विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराया जाए

जर्जर बिजली तारों का आगामी समय में पंडाल स्थापित किये जाने वाले सुनिश्चित स्थानों पर लटकते विद्युत जर्जर तारों, खंभों की समीक्षा वर्तमान समय में ही की जाए। शहर में जगह-जगह लटकते तारों के गुच्छे बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं।स्थायी विसर्जन स्थल की विजयादशमी पर्व के मौके पर आजमगढ़ नगर में प्रमुख रूप से हथिया और सिधारी तट के आस-पास वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाता है। इस वैकल्पिक व्यवस्था के कारण दुर्घटना की प्रबल आशंका बनी रहती है। प्रशासन हर बार कहता है कि अगली बार सुनियोजित तरीके से विसर्जन की व्यवस्था कराई जाएगी, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। आने वाले समय को देखते हुए स्थायी तौर पर शहर में विसर्जन स्थल बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। तमसा नदी के पुलों पर सुरक्षा नगर में बहने वाली तमसा नदी के ऊपर बने पुलों पर मजबूत ठोस जाली नहीं लगाई गई है। सुरक्षा और पर्यावरण के लिहाज से जाली लगवाया जाना आवश्यक है। साथ ही हथिया गांव की तरफ एक नये तट का भी निर्माण किया जाना उचित होगा।महासमिति ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन अभिभावक के तौर पर इन कमियों को दूर करते हुए सभी पूजा समितियों को नई उमंग और ऊर्जा से आच्छादित करेगा।
इस दौरान संयोजक हिमांशु राज, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राम विजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता, सुभाष मौर्य, हर्षवर्धन सिंह, रंजू गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button