Jabalpur news:लूट का आरोपी गिरफ्तार 

Jabalpur news: Robbery accused arrested

जबलपुर मध्य प्रदेश

जबलपुर की पनागर पुलिस ने महिला के साथ लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने बलेहा तालाब में मस्जिद के पास महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था 3 सितंबर को महिला के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। और इसके बाद से अज्ञात आरोपी फरार हो गया था जिसके बाद मामले की शिकायत महिला ने पनागर थाने में दर्ज कराई थी पनागर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सरगर्मी से अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की तो पता चला कि आरोपी का नाम आभास है जिसने की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है पनागर पुलिस की टीम ने सरगर्मी से तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पड़रिया गांव का रहने वाला है जिसने की महिला के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था आरोपी से लूटा हुआ माल भी जप्त किया गया है साथ ही पुलिस इस बात की पतासाजी में लगी है कि आरोपी के साथ इस वारदात में कोई और भी शामिल था कि नहीं। वहीं आरोपी के पुराने आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं पनागर थाना के उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button