Jabalpur news:मेमोरी व्हीकल मोड़ पर बदमाशों की घेराबंदी, पुलिस के फ्लैश एक्शन में तीन शातिर गिरफ्तार
Jabalpur News: Criminals surrounded at Memory Vehicle turn, three vicious people arrested in flash action by police

जबलपुर में बदमाशों की मनमानी पर पुलिस ने लगाया ब्रेक! रांझी थाना क्षेत्र के मेमोरी व्हीकल मोड़ पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने संदिग्ध हालत में घूम रहे बदमाशों के गिरोह को घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों में भगदड़ मच गई और कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे तीन शातिर बदमाश फंस गए। पुलिस ने मौके से गंगू यादव, अंशु उर्फ यश मलिक और अंकित उर्फ बिल्लू गिराए को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे।
तीन बदमाश…और अपराधों की लंबी फेहरिस्त! पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो गंगू यादव के खिलाफ करीब तीन दर्जन अपराध दर्ज मिले, वहीं अंशु उर्फ यश मलिक पर तीन-चार और अंकित उर्फ बिल्लू गिराए पर दो अपराध दर्ज बताए गए हैं। यानी ये कोई नए चेहरे नहीं, बल्कि पुलिस रिकॉर्ड में पहले से दर्ज शातिर बदमाश हैं। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया पुलिस ने तीनों पर कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन के सामने बाउंड ओवर का प्रस्ताव भेज दिया है। अब पुलिस का एक्शन साफ है—इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की तो सीधे पुलिस के शिकंजे में जाना होगा।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



