आजमगढ़:एक्शन में एसपी डॉक्टर अनिल कुमार, दो थानाध्यक्षों पर गिरी गाज

Azamgarh: SP Anil Kumar in action, two station heads in charge

आजमगढ़, 14 सितंबर:पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता तथा विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही के आरोप में थाना अहरौला और थाना अतरौलिया के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में कर्तव्य के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में कड़ा और स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में लापरवाही, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी अथवा विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।निलंबित किए गए अधिकारियों में उपनिरीक्षक मंतोष सिंह, थानाध्यक्ष अहरौला तथा उपनिरीक्षक देवेन्द्र नाथ दुबे, थानाध्यक्ष अतरौलिया शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने, विवेचनाओं को लंबित रखने, निर्धारित समय में उनका निस्तारण न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश एवं निर्देशों का अपेक्षित अनुपालन न करने के आरोप पाए गए हैं। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रचलित है।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की त्वरित कार्रवाई से यह संदेश गया है कि पुलिस विभाग में जिम्मेदारी के पद पर बैठे अधिकारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह गंभीर रहना होगा। आमजन से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई और विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर उनका सख्त रुख पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।एसएसपी ने जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सचेत किया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button