जबलपुर:स्लग:मोदी@25 अभियान को लेकर बीजेपी की पत्रकारवार्ता
बूथ स्तर तक पहुंचेगी 25 वर्षों की सेवा और केंद्र की उपलब्धियां
जबलपुर:-मप्र तीर्थ स्थल एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने भाजपा संभागीय कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान मोदी@25 अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पार्टी संगठन बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
गोंटिया के मुताबिक, देशभर में 71 हजार से अधिक बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें दीप प्रज्वलन सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी राष्ट्रीय पोर्टल ‘मोडी@25.इन’ पर उपलब्ध कराई गई है। उनका कहना है कि अभियान में समाज के सभी वर्गों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा और जनता के सुझाव, समर्थन और आशीर्वाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की दिशा में पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान लोकसभा सांसद आशीष दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर,भाजपा विधायक अजय विश्नोई और कैंट विधायक अशोक रोहाणी मौजूद रहे
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



