Jabalpur news:कैंट में हर घर नर्मदा जल,44 करोड़ की अमृत 2.0 योजना का भूमि पूजन

Jabalpur News: Narmada water to every home in Cantt, ground breaking ceremony of Amrit 2.0 scheme worth Rs 44 crore

जबलपुर के कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद अब हर घर नर्मदा जल पहुंचाने की राह खुल गई है। अमृत 2.0 योजना के तहत करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजना का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे,कैंट विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, कैंट बोर्ड सीईओ राजीव सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि तकनीकी कारणों से अब तक अटकी यह योजना पूरी होने के बाद कैंट क्षेत्र के प्रत्येक घर को नर्मदा का शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। परियोजना के तहत करीब 57 किलोमीटर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था, ललपुर से लगभग 17 किलोमीटर पाइपलाइन और 5 ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। इसे करीब 2 से 2.5 वर्ष की समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि योजना पूरी होने के बाद कैंटवासियों को आगामी 25 से 30 वर्षों तक नियमित नर्मदा जल की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button