कोटिला में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर,वीडियो वायरल
A high-speed tractor-trolley hit two bike riders in Kotila, the driver absconded.

रिपोर्ट:मोहम्मद सैफ
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार में करीम ढाबे के पास मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार महिला और पुरुष को जोरदार टक्कर मार दी जिसका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलवडियो वायरल हो रहा है,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाइक सवारों की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार कोटिला बाजार से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को काफी जोरदार झटका लगा। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।सूत्रों के मुताबिक, उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जेसीबी के जरिए मिट्टी लादकर ले जाने का काम किया जा रहा था। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि मिट्टी खनन से संबंधित गतिविधियां कथित रूप से अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान और उसके फरार होने के मामले की जांच कर रही है। समय रहते स्थिति संभल जाने से एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।



