जबलपुर:गांधी व्यायामशाला के पास निजी हॉस्टल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Jabalpur: Mechanical engineering student commits suicide in private hostel near Gandhi Gymnasium, police engaged in investigation

Jabalpur news:

रांझी थाना क्षेत्र के गांधी व्यायामशाला के पीछे स्थित एक निजी हॉस्टल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष (सातवें सेमेस्टर) के एक छात्र ओम पांडे ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी शर्ट के कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने के कारण कुछ विषय (सब्जेक्ट) बैक हो गए थे, जिसकी वजह से वह काफी समय से तनाव (डिप्रेशन) में चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह एक बहुत ही होनहार और इंटेलिजेंट छात्र था, लेकिन बीमारी के कारण विषयों में पीछे हो जाने और अकेलेपन के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

होनहार और इकलौते पुत्र की इस तरह अचानक मौत से परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच गहरा सदमा और शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों की भी गहनता से जांच शुरू कर दी है। शुरुआती छानबीन और पूछताछ में ऐसा कोई सुसाइड नोट या ठोस साक्ष्य नहीं मिला है जिसमें किसी अन्य प्रकार की प्रताड़ना का जिक्र हो, फिर भी पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button