मऊ:सेवा संकल्प अभियान के तहत घोसी ईओ की देखरेख में कई वार्डों में चला विशेष सफाई अभियान

Mau news:सफाई कर्मचारियों ने श्रमदान कर गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों से हटाया कूड़ा-कचरा

Mau News:घोसी।मऊ। प्रधानमंत्री मोदीकेजन्मदिवसकेतहत‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को ईओ अनिल कुमार की देखरेख में नगर पंचायत घोसी के कई वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सार्वजनिक स्थलों, गलियों, नालियों और मुख्य मार्गों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास का वातावरण साफ रखने का संदेश दिया गया।

सफाई कर्मचारियों ने सफाई नायक विमलेश कुमार एवं रमाकांत चौहान की उपस्थिति में श्रमदान करते हुए जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा हटाया और नालियों की सफाई की। सार्वजनिक स्थानों पर भी सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया।

नगर पंचायत कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान पर ही डालें। लोगों को बताया गया कि स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

ईओ अनिल कुमार ने कहा कि सफाई केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। लोगों के सहयोग से ही घोसी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों के साथ आसपास की सार्वजनिक जगहों को भी साफ रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button