Lucknow news :उत्तर प्रदेश मे 35 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला जिसमें
उत्तर प्रदेश मे 35 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला जिसमें

पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के अधिकारी हैं शामिल
रोशन लाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। तबादला सूची में पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर बनाया गया है। जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ, कपिल देव सिंह को एसपी यातायात मुख्यालय और श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है। चारु निगम को एसपी यूपी-112 लखनऊ से सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है। प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय तथा रवि शंकर निम को सेनानायक 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर बनाया गया है। अतुल शर्मा-कक को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ और सोनम कुमार को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है। डीसीपी रविंद्र कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। नीरज कुमार पांडेय को एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की जिम्मेदारी मिली है। ममता रानी चौधरी और मो. इरफान अंसारी को एसपी सीआईडी बनाया गया है। डीसीपी साद मियां खां को आगरा और डीसीपी सैयद अली अब्बास को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है। एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज कमिश्नरेट और विक्रम दहिया को एएसपी चंदौली बनाया गया है। आयुष श्रीवास्तव को एसपी सिटी उन्नाव, राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी, देवेश चतुवेर्दी को एएसपी पश्चिमी अयोध्या, विवेक तिवारी को एएसपी उत्तरी बाराबंकी और सुमित सुधाकर रामटेके को एएसपी उत्तरी संभल की जिम्मेदारी दी गई है। अरीबा नोमान को एडीसीपी कानपुर, मनोज कुमार यादव को एडीसीपी आगरा और रिजुल को एडीसीपी गाजियाबाद बनाया गया है। इसके अलावा गौतम राय को एएसपी ग्रामीण बिजनौर, मेविस टॉक को एएसपी सोनभद्र, जोगेंद्र नाथ प्रसाद को डीसीपी आगरा, बलवंत कुमार चौधरी को डीसीपी गाजियाबाद, अभय नाथ त्रिपाठी को डीसीपी कानपुर नगर, हरेंद्र कुमार को डीसीपी आगरा तथा राजेश कुमार पांडेय को डीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी मिली है। हरेंद्र प्रताप यादव को एसपी यूपी-112, कुलदीप सिंह को सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को डीसीपी वाराणसी बनाया गया है।



