Azamgarh News:बिलरियागंज पुलिस ने  हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज पुलिस ने  हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

मुंबई से लौटकर सियरहां अंडरपास पर वाहन का कर रहा था इंतजार, पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना पुलिस ने सोमवार सुबह सियरहा अंडरपास के पास घेराबंदी कर 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त रब्बानी पुत्र फिरोज, अयूब नगर कस्बा बिलरियागंज का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह महाराष्ट्र-मुंबई से वापस आने के बाद कंधरापुर की ओर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम जैगहा चौराहा व आसपास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगस्टर अभियुक्त सियरहा अंडरपास के पास मौजूद है। पुलिस ने कंधरापुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। गिरफ्तारी सुबह करीब 6:46 बजे की गई।

पुलिस के मुताबिक रब्बानी अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। बिलरियागंज थाने में मोबाइल चोरी से संबंधित तीन मुकदमों में उसके गिरोह के सदस्यों से छह चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इसी आपराधिक गतिविधियों के आधार पर 26 मई 2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।

रब्बानी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी आजमगढ़ ने 5 सितंबर को 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। बाद में डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र के आदेश पर 16 सितंबर को पुरस्कार राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ चोरी, माल बरामदगी, आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह सहित बिलरियागंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button