Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 22.12.2025 को वादिनी मुकदमा सुनरा देवी पत्नी दशरथ निवासिनी चकनूरी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना फूलपुर पर तहरीर दिया गया था कि दिनांक 20.12.2025 को वादिनी बिजली का बिल जमा करके घर आ रही थी कि रास्तें में 02 अज्ञात आदमी ने वादिनी को बहला-फुसलाकर उसके मंगलसूत्र, व कान की बाली निकलवा लिये और लेकर फरार हो गये । जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 589/2025 धारा- 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।

दौरान विवेचना 1- संजय कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी- रुपाइपुर थाना अहरौला, 2- प्रमोद पुत्र स्व0 मधुवन कुमार निवासी- ग्राम खान्जहापुर थाना फूलपुर, 3- राजेश पुत्र चन्द्रभान निवासी- ग्राम रम्मोपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया । जिन्हे थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।

उपरोक्त गैंग की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 12.09.2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया । जिसके क्रम में दिनांक 22.09.2026 को थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 288/2026 धारा 2(ख)(17)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया ।

आज दिनांक 23.09.2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र अमरनाथ, निवासी रुपाईपुर माहुल, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष को दुर्वासा मंदिर गेट, ग्राम सदरपुर बरौली से समय करीब 10:09 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button