जबलपुर में मकान गिरने से भीषण हादसा, बाल-बाल बची परिवार के सदस्यों की जान

A house collapses in Jabalpur, resulting in a fatal accident; family members narrowly escape death.

जबलपुर घमापुर थाना क्षेत्र के पीछे, कांचघर चुंगी चौकी बरू मोहल्ला में एक भयानक हादसा सामने आया है। यहाँ रात के समय जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक मकान की दीवार झरभरा कर गिर गई। घर के सदस्य रानू तिवारी और गौरव तिवारी ने बताया कि दीवार में पहले दरार दिखी और देखते ही देखते पूरी छत और दीवार ढह गई। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हालांकि, इस हादसे में पीड़ित परिवार का भारी नुकसान हुआ है। रानू तिवारी के अनुसार, घर में रखा सारा सामान, खाने-पीने की सामग्री और फर्नीचर मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। अनुमान है कि करीब 2 से 3 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के पास रहने और सोने तक की जगह नहीं बची है। वहीं स्थानीय प्रशासन या किसी अधिकारी की ओर से अब तक कोई ठोस मदद या राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे पीड़ित परिवार में रोष है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button