जबलपुर में ज्ञान गंगा कॉलेज में लिफ्ट उपयोग और फीस काउंटर को लेकर छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने दिए समाधान के आश्वासन

Students at Gyan Ganga College in Jabalpur created a ruckus over lift usage and fee counter, management assured a solution.

जबलपुर:ज्ञान गंगा कॉलेज में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव नीलेश महार के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों का मुख्य आरोप था कि कॉलेज की लिफ्ट के उपयोग को लेकर नोटिस लगाया गया है कि उसका उपयोग सिर्फ शिक्षकों और स्टाफ के लिए होगा, जबकि छात्र फीस जमा करते हैं तो उन्हें भी लिफ्ट और फीस काउंटर पर बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके अलावा, फीस काउंटर पर लगे कांच की वजह से छात्र-छात्राओं को संवाद करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कॉलेज में कुल छह लिफ्ट हैं, जिनमें से पाँच छात्रों के लिए और एक स्टाफ के लिए निर्धारित है। साथ ही, वित्तीय सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए फीस काउंटर पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। प्रबंधन ने छात्रों की माँग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए फीस काउंटर के काँच में आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया है, जिससे छात्रों और प्रशासन के बीच उपजा यह विवाद फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button