आजमगढ़ में रिश्ते में तनाव के बाद खौफनाक वारदात, पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाला

A horrific incident in Azamgarh following tension in the relationship, the wife poured acid on the private parts of her husband.

आजमगढ़। थाना गंभीरपुर क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त तेजाब की एक बोतल भी बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को कोहड़ौरा निवासी मुकेश पाण्डेय ने थाना गंभीरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर थाना गंभीरपुर में मु0अ0सं0 233/2026, धारा 124(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना गंभीरपुर पुलिस ने वांछित आरोपी महिला को 27 सितंबर 2026 को दोपहर 1:20 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त तेजाब की एक बोतल बरामद की।गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थाना गंभीरपुर के SO अमित कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल दुर्गेश राय, रिजर्व कांस्टेबल सौरभ कुमार और रिजर्व महिला कांस्टेबल रागिनी गौड़ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button