Azamgarh News:निः शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 190 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

निः शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 190 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल, महराजगंज (आजमगढ़)

स्वर्गीय डा० कैलाश गुप्ता की प्रथम पूण्यतिथि पर उनकी स्मृति में सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत के सहदेवगंज मोड़ पर डा० सन्तोष गुप्ता के नेतृत्व में नि:शुल्क होमियोपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर मे क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों की जांच कर उपचार किया गया तथा नि: शुल्क दवायें दी गई । मरीजों के उपचार हेतु प्रात: नौ बजे से सायं तीन बजे तक डा० रणधीर सिंह, डा० सुरेंद्र सिंह, डा० देवेश दूबे, डा० अजय पाडेय, डा० ए.के. पाडेय, डा० गिरीश चन्द्र सिंह तथा स्वयं डा० संतोष गुप्ता शिविर में तैनात रहे और मरीजों के विभिन्न विमारियों का इलाज किया गया ।

स्व० डा० कैलास गुप्ता होमियोपैथी के एक विख्यात चिकित्सक थे तथा सरकारी सेवा में होने के बावजूद अपने क्षेत्र से जमीनी लगाव रखते थे घर आने पर गरीबों का सहयोग और मुफ्त इलाज वह अपना कर्तव्य समझते थे । अनेक जगहों पर अपनी सेवा के दौरान उनके इलाज के तरीकों और अनुभव ने मरीजों के बीच ऐसी लोकप्रियता कायम थी कि अवकाश प्राप्त करने के बाद दूर-दराज से मरीज उनके आवास पर पहुंच जाते थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button