जबलपुर में 17 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस को देखकर कार छोड़कर भागा चालक

17 cases of illicit liquor seized in Jabalpur; driver flees car after spotting police

जबलपुर। चरगवां थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की सफेद वेन्यू कार से 17 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार से 730 पाव अंग्रेजी शराब, 12 बोतल व्हिस्की और 24 केन बीयर बरामद की हैं।एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोटेगांव से चरगवां की ओर कार में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने सनेर नदी मोड़ के पास नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर चालक कार लेकर भाग निकला। पीछा करने पर वह सिद्धबाबा मोड़ के पास कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों में फरार हो गया।पुलिस ने शराब सहित कार जब्त कर फरार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह पटेल, राम सिंह जाट सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button