जबलपुर में गांजे की अब तक की बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से 871 किलो गांजा बरामद, कीमत 4.35 करोड़ रुपये!
The biggest haul of marijuana ever seized in Jabalpur, 871 kg of marijuana worth Rs 4.35 crore recovered from a container!

लोकेशन जबलपुर
जबलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा 871 किलो 95 ग्राम गांजा पकड़ा है। पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे उत्तर प्रदेश निवासी धर्मवीर सिंह और पश्चिम बंगाल निवासी विक्रम करमाकर को गिरफ्तार किया है। गोसलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-30 स्थित मोहतरा टोल के पास क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर में रखी 28 बोरियों से गांजा बरामद हुआ, जिसे 412 पेंट के डिब्बों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है।
जबलपुर एसपी संपत उपाध्यय ने खुलासा करते हुए बताया की पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से मध्यप्रदेश लाई जा रही थी और मैहर के पहले इसे खाली किया जाना था। कंटेनर चालक धर्मवीर सिंह ने कथित तौर पर गांजा पहुंचाने के बदले एक लाख रुपये मिलने की बात बताई है। इस पूरी कार्रवाई में जबलपुर क्राइम ब्रांच, गोसलपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश झांसी की नारकोटिक्स विंग शामिल रही। पुलिस ने गांजा, 412 पेंट के डिब्बे और तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर सहित कुल माल जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



