जबलपुर एयरपोर्ट पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, CISF और पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bomb alert creates panic at Jabalpur airport, CISF and police take charge


जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर उस वक्त अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सुरक्षा एजेंसियों को टर्मिनल पर एक संदिग्ध बैग में बम होने की सूचना मिली, जानकारी लगते ही पुलिस और कंट्रोल रूम से भी अमला बुलाकर फौरन सर्चिंग की गई। कुछ ही देर में जब अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि यह सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए की गई एक ‘मॉक ड्रिल’ (Mock Drill) थी, तब जाकर एयरपोर्ट कर्मचारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

कैसे चला पूरा ऑपरेशन?

दोपहर 1:15 बजे (अलर्ट): एयरपोर्ट कंट्रोल रूम को टर्मिनल एरिया में एक लावारिस बैग मिलने का आपातकालीन मैसेज मिला।दोपहर 1:18 बजे: सूचना मिलते ही सीआईएसएफ (CISF), एयरपोर्ट अथॉरिटी,खमरिया थाना पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम का बल और बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने तुरंत मोर्चा संभाला। एयरपोर्ट से यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया और इलाके को घेरबंदी कर अंदर और बाहर के रास्ते सहित एयरपोर्ट को खंगाला गया।दोपहर 1:45 बजे: डॉग्स की मदद से संदिग्ध बैग की पहचान एयरपोर्ट के अंदर की गई। बम निरोधक दस्ते ने अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए बैग को डिफ्यूजिंग करते हुए बाहर रखे कंटेनर में डाला।दोपहर 2 बजे : सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद दोपहर 2:50 बजे स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर ‘ऑल क्लियर’ का सिग्नल दिया गया।

तैयारियों का जायजा लेना मकसद

एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड के बीच आपसी तालमेल और क्विक रिस्पॉन्स टाइम को परखना था

माक ड्रिल थी

सीएसपी सतीष कुमार साहू ने बताया कि बीटीआरसी (बम थ्रेट रिव्यू कंपनी) की समय-समय पर बैठक होती है, जिसमें कि सुरक्षा के मद्दनेजर तैयारियां का जायजा लिया जाता है। बैठक मे तय किया गया कि गुरुवार को रिस्पांस देखने के लिए माकड्रिल करवाई जाएगी। तय समय के अनुसार दोपहर को आचानक मैसेज किया गया, जैसा कि वास्तविक परिस्थित में होता है। सीएसपी के अनुसार माक ड्रिल करने का उद्देश्य यह था कि अगर कभी इस तरह की कोई घटना हो जाती है, तो कितनी तेजी से सीआपीएफ,पुलिस और बीडीएस की टीम मौके पर पहुंचकर एक्शन लेती है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button