Azamgarh news:विश्व हिंदू परिषद की बैठक: 22 नवंबर से शुरू होगा हित चिंतक अभियान, कार्यकर्ताओं को मिले नए दायित्व
Azamgarh News: VHP meeting: A campaign to promote self-interest will begin on November 22nd, with workers given new responsibilities.
आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद आर्यमगढ़ जिले की सांगठनिक बैठक एनआईएसटी कैंपस में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले ‘हित चिंतक अभियान’ पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वीएचपी हर तीन वर्ष बाद यह अभियान चलाती है, जिसके तहत कार्यकर्ताओं को ऐप के माध्यम से गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को जोड़ने का प्रशिक्षण दिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड और नगर स्तर पर विस्तारक बनाने का निर्णय लिया गया। संगठन के सुदृढ़ीकरण के इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिसमें सुमित अग्रवाल को आर्यमगढ़ नगर कार्याध्यक्ष, राकेश बरनवाल को नगर सह मंत्री, ओमप्रकाश यादव को सठियांव प्रखंड कार्याध्यक्ष और विकास पाण्डेय को प्रखंड मंत्री का दायित्व मिला। नव-नियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र व पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री नागेंद्र के मुख्य मार्गदर्शन और आजमगढ़-बलिया विभाग के संगठन मंत्री दिव्यांशु की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला कार्याध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, हिमांशु बरनवाल, रागिनी बरनवाल, अभिषेक सिंह, नीरज पाठक, राहुल राय, मुरली यादव सहित संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



