Azamgarh News:फरार अभियुक्त के घर बरदह पुलिस ने कराई धारा 82 की मुनादी, नोटिस चस्पा

बरदह,आजमगढ़

थाना बरदह पुलिस ने फरार अभियुक्त भास्कर राय पुत्र रामनिवास राय निवासी ग्राम सराय मोहन, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को फरार घोषित किए जाने के बाद उसके घर पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की।

बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध धारा 308, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज है। यह मामला ST No. 531/24 के रूप में न्यायालय विशेष न्यायाधीश आजमगढ़ में विचाराधीन है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई तथा धारा 82 की नोटिस घर पर चस्पा की गई। मुनादी के माध्यम से अभियुक्त को निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गई तथा परिजनों को भी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

इस कार्रवाई के दौरान ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल, सिपाही सुनील सरोज एवं महिला सिपाही मौजूद रहीं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button