जबलपुर:रास्ता पूछने के बहाने बोलेरो सवार बदमाशों ने की लूट, 3000 रुपये ट्रांसफर कराकर भागे
Jabalpur: On the pretext of asking for directions, miscreants in a Bolero robbed, transferred Rs 3000 and fled.
जबलपुर:पनागर पुलिस ने दबोचा 19 नवंबर की रात जबलपुर के लिए उस वक्त सनसनीखेज बन गई, जब सुमित यादव अपने ऑफिस का काम निपटाकर वापस अपने गृहग्राम अरेपुरा लौट रहे थे। रास्ते में अरेपुरा के पास उन्हें एक बोलेरो गाड़ी खड़ी मिली, जिसके भीतर चार लोग सवार थे।बदमाशों ने बेहद शातिराना अंदाज में सुमित को रोका और पहले सिहोरा जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही सुमित ने मदद के लिए अपनी गाड़ी रोकी, बोलेरो में सवार एक शख्स ने झट से उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और पैसों की मांग करने लगा।सुमित ने जब पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों में से एक ने उन पर चाकू अड़ा दिया और दहशत फैलाते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन पर दबाव बनाया कि वे उनके मोबाइल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करें।
डर और दबाव के बीच बदमाशों ने सुमित यादव के मोबाइल के जरिए अपने मोबाइल में 3000 रुपये का ट्रांजैक्शन करवा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सुमित के साथ गाली-गलौज की और उन्हें वहां से भगा दिया।
इस मामले में जब आरोपियों की पहचान और पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठे, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से एक होशंगाबाद का रहने वाला है, जबकि तीन विधि विरुद्ध संघर्षरत किशोर जबलपुर के निवासी हैं।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को उनकी बोलेरो समेत दबोच लिया। सभी के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने के दौरान यह भी सामने आया कि इन आरोपियों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी अनुसंधान जारी है और अन्य संभावित घटनाओं व जानकारियों को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने इस पूरी वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी (MP04 JW 2409) को जब्त कर लिया है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा जुडिशल रिमांड पर भेज दिया गया है।
बाइट/थाना प्रभारी पनागर विपिन सिंह
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



