जबलपुर दर्दनाक सड़क हादसे में हार्वेस्टर की चपेट में आने से दीपक चौधरी की मौत
Deepak Chaudhary dies after being hit by a harvester in a tragic road accident in Jabalpur.
जबलपुर के पनागर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हार्वेस्टर की चपेट में आने से दीपक चौधरी की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि गंभीर रूप से घायल दीपक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसने सड़क पर हुई लापरवाही की तस्वीर बयां कर दी है। दरअसल,पूरा मामला जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित मेन रोड का है,जहां एक हार्वेस्टर चालक कथित तौर पर लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान हार्वेस्टर की चपेट में दीपक चौधरी आ गए। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद से ही हार्वेस्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं,घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसमें हादसे की पूरी तस्वीर दिखाई दे रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। मृतक दीपक चौधरी के भाई की शिकायत पर पनागर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कब सख्ती होगी,ताकि इस तरह के दर्दनाक हादसों पर लगाम लगाई जा सके। पनागर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है……
बाइट – विपिन बिहारी सिंह,थाना प्रभारी पनागर…
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



