Azamgarh accident:बुलेट की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, इलाज के दौरान शाहगंज में तोड़ा दम

Azamgarh accident: Elderly man dies after being hit by a bullet, dies during treatment in Shahganj

नरसिंह पवई आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बुलेट की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार,सिकंदर पट्टी निवासी राममिलन (55) पुत्र स्व. हरिलाल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे खेत देखकर सड़क पार कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर कलान की तरफ से शाहगंज जा रही एक तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे में राममिलन गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए शाहगंज ले गए,जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर पवई पहुंचे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button