आजमगढ़:भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिले की टीमों ने दिखाया दम-खम

Azamgarh: A grand Kabaddi competition was organised, the teams of the district showed their strength.

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज (आजमगढ़)आलिया पब्लिक स्कूल बिलरियागंज आजमगढ़ के विशाल प्रांगण में जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं छात्रों में खेल भावना एवं अनुशासन को विकसित करने के लिए भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कोमल पासवान ने किया प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया फाइनल मुकाबला आलिया पब्लिक स्कूल बिलरियागंज और आनंद मेमोरियल स्कूल बिलरियागंज के बीच रहा जिसमें आलिया पब्लिक स्कूल की टीम ने 37 अंक हासिल कर आनंद मेमोरियल स्कूल को 23 अंकों से पराजित किया विजेता टीम को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर शोएब अहमद ने सभी खिलाड़ियों कोच निर्णायक मंडल , अतिथि गण शिक्षक एवं शिक्षिकाओं एवं आयोजन सीमित के सदस्यों एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग समर्पण एवं उत्साह के कारण प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी उन्होंने विशेष रूप से खिलाड़ियों की खेल भावना एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नौशाबा मुनव्वर , डॉ सुहेल अहमद डॉक्टर रियाज अहमद माज अहमद, ओबैद अहमद, मुजम्मिल अंसार फलाही ,मोहम्मद हसान अंगद मौर्या, मनोज श्रीवास्तव ,पंकज श्रीवास्तव ,फहीम अहमद जमाल अख्तर ,मोहम्मद साकिब, असद एवं हामिद, फरजीना आदि लोगों उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button