आजमगढ़:दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,धारदार हथियार और लाठी-डंडों से की मारपीट

Azamgarh: Dabangs attacked the youth, beat him up with sharp weapons and sticks

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अयाज अहमद पुत्र नियाज अहमद ने थानाध्यक्ष फूलपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।पीड़ित के प्रार्थना पत्र के अनुसार, वह दवा लेने के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उसके पुत्र मोहम्मद असजद को निशाना बनाया। आरोपियों ने घर में घुसकर तथा दरवाजे पर युवक के साथ मारपीट की और धारदार हथियार, चाकू, भाला, फावड़ा तथा लाठी-डंडों का इस्तेमाल कर उसे घायल कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि हमलावर गोलबंद होकर युवक को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। साथ ही आरोपियों के पास अन्य घातक हथियार और अवैध असलहा होने की भी आशंका जताई गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।पीड़ित अयाज अहमद ने थाना फूलपुर में प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध जांच कर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button