मऊ:एसडीएम सुमित सिंह ने घोसी तहसील कार्यालयों के किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:एसडीएम सुमित सिंह ने शुक्रवार को तहसील परिसर में स्थित राजस्व कार्यालयों के निरीक्षण कर अभिलेखों को ठीक से नही रखने पर नाराजगी जताई। साथ ही सुधार न होने पर कार्यवाही की बात कही।एसडीएम सुमित सिंह शुक्रवार को जनसुनवाई के बाद 12 बजे सबसे पहले प्रथम तल पर स्थित अमीनसंग्रह कार्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान आरसी रजिस्टर, टॉपटेन बकायेदार,रायल्टी देय,बकाया आदि रजिस्टरों का निरीक्षण किया।पाया कि कई रजिस्टर अपूर्ण है,प्रविष्टियों को ठीक ढंग से भरा नही गया है।इस पर सम्बंधित बाबू से नाराजगी जताते हुए तुरंत पूर्ण करने का निर्देश दिया।साथ ही बड़े बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया।इसके बाद मालाबाबू कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे।अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक मिला।परन्तु कुछ पत्रों के सम्बंधित कर्मचारियों को समय से न भेजने पर नाराजगी जाहिर किया।साथ ही अभिलेखों को सही तरीके से रखने का निर्देश दिया।रेकॉर्ड रुम के निरीक्षण में महत्वपूर्ण अभिलेखों को रखने के लिए बने स्मार्ट आलमारी का निरीक्षण किया।इसके बाद लकड़ी के रैक पर रखे विभिन्न फसली के राजस्व से सम्बंधित अभिलेखों के निरीक्षण पर संतोष जताया।वहा मौजूद रजिस्ट्रार कानूनगों ने बताया कि बहुत से अभिलेख मधुबन तहसील के यहा रखे पड़े है।जिनको लेजाने के लिए कईबार कहा गया, परंतु कोई लेकर गया नही।रेकॉर्ड रूम में रखे बड़ी टीवी स्क्रीन आदि के विषय में जानकारी प्राप्त करने पर कानूनगों द्वारा बताया गया कि दो दिन पूर्व ही ट्रक से आया है।कहा से और किस प्रयोजन के लिए आया है जानकारी नहीं है।वहा रखे बाढ़ आदि आपदा प्रबंधन के लिए रखे सामानों के विषय मे एसडीएम सुमित सिंह ने जानकारी प्राप्त करने के साथ उनको समय से डिस्पोजल करने का निर्देश दिया गया।बाद में नजारत कार्यालय का निरीक्षण किया।बताया गया कि तहसीलदार के पेशकार और नाजिर का दुर्घटना में पैर में गंभीर चोट के चलते छुट्टी पर है।निर्देश दिया कि सम्मन आदि सम्बंधित कागजातों को समय से भेजवाते रहे।इस अवसर पर नायब तहसीलदार द्वय निशांत मिश्रा,विकास यादव, स्टोनो विपिन कुमार, पेशकार आशुतोष कुमार,रजिस्ट्रार कानूनगों अवनींद्र पाण्डेय, संग्रह के एडब्ल्यूबीएन जवाहर लाल,आदि साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button