आजमगढ़:नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़,भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान,मिली मजबूती:पूर्व विधायक

रिपोर्ट:अमित सिंह

मेहनगर/आजमगढ़:मेंहनगर के ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सोमवार को मेहनगर के ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजाविका मिशन के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम एव स्वयं सहायता समूह के साथ चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान विशिष्ट अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह रहे पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने कहा की भाजपा सरकार में महिलाओं को सम्मान मिला है। आज की नारी ही अगले समाज की भविष्य है इस सरकार में महिलाओं को हर विभाग में बढ़ावा मिला है हर गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत समूह के माध्यम से बीसी सखी विद्युत सखी जल सखी तमाम योजनाओं द्वारा महिलाओं को रोजगार मिला है इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह ने महिलाओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह एडीओ पंचायत हरिनंदन यादव अंजनी कुमार सिंह एडवोकेट कमलेश सिंह भाजपा मंडल महामंत्री अनुराग पांडेय तहसीलदार यादव ब्लाक के कर्मचारीगण सहित गांव के समूह की सैकड़ों महिलाये उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button