आजमगढ़:पुलिस ने मानक से अधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर किया सीज

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट
आजमगढ़:पुलिस ने मानक से अधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर किया सीज, गंभीरपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को मानक से अधिक ध्वनि में डीजे संचालित करने पर डीजे को वाहन सहित सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर नगरइयाँ जहांपुर में बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे एक शादी समारोह में डीजे संचालक द्वारा मानक से अधिक तेज धुन में डीजे बजाया जा रहा था जिसका स्थानीय लोगों के विरोध करने पर गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। शुक्रवार को उप निरीक्षक अनुपम जायसवाल ने डीजे को वाहन के साथ सीज किया गया।



