बलिया:सहीद दिवस (बलिदान) पर याद किये गये क्रांतिकारी, शहीद भगत सिंह राज गुरू, सुखदेव

रसड़ा (बलिया) 23 मार्च बलिदान दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, व सुखदेव का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक समिति के कार्यालय शहीद भगत सिंह मार्ग रसड़ा के भगत सिंह स्थम्भ स्थापित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, तदोपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
गोष्ठी में वक्ताओं ने त्रिमूर्ति भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए यह कहा कि शहीद भगत सिंह का संपूर्ण जीवन मां भारती के लिए समर्पित रहे। देश को स्वतंत्र कराने के लिए सशस्त्र क्रांति के माध्यम से ब्रिटिश साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकने के लिए आजीवन संघर्ष करते हुए अपने जीवन को बलिदान दे दी ।
आज क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l शोषण विहीन समाज की स्थापना क्रांतिकारियों के लक्ष्य का पूरा न होना देश के लिए दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है l आवश्यकता है देश के क्रांतिकारियों के आदर्श पर चलकर भारत को विश्व पटल पर स्थापित किया जा सकता है l इस अवसर पर कृष्णानंद पांडेय सुरेश राम घनश्याम सिंह दुर्गेश त्रिपाठी अशोक गुप्ता श्री प्रकाश गुप्ता पप्पू सिंह डॉक्टर कपूर सुरेश तिवारी अशोक सिंह वीरेंद्र राजेश कुमार चौहान अमरजीत यादव अल्केश कुमार सिंह मंगल सिंह आलोक जी राजेश गिरी इंद्रदेव यादव भुनेंद्र कुमार सिंह राधेश्याम यादव अमला यादव हरिंदर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।



