Mumbai news:६३वां स्वामी हरिदास संगीत संमेलन संपन्न

ब्युरो रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई: विलेपार्ले स्थित नानावटी सभागृह के प्रांगण में गत दिनों मुंबई का चर्चित म्युजिकल कार्यक्रम सुर सिंगार संसद के माध्यम से स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन का आयोजन नानावटी परफारिंग व फाइन आर्टस द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रोग्रामिंग के चेयरमैन पद्मश्री अनूप जलोटा हैं। इस मशहूर ६३वां स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन के मुख्य अतिथि विख्यात नाटयाचार्य कल्यान सुंदरम , पद्श्री दर्शना बेन जावेरी तथा रिटायर आईएस अधिकारी दिलीप शिंदे सर विशेष रूप से उपस्थित थे। क्लासिकल म्यूजिक का बेजोड संगम इस प्रोग्राम के कलाकारों में विशाखापट्नम एबी बाला कोंनडाला राव व आदित्य अनुकुला की जोड़ी ने लोगों को भावविभोर किया साथ ही साथ दिल्ली की पारूल मिश्रा व कलाश्री डॉ लता सुरेंद्र ने भी सब का ध्यान आकर्षित किया असवारी पवार का कथ्थक डांस ने खूब प्रशंसा बटोरी बंगलोर के देवाशीश पटनायक ने क्या जमाया था सभी दर्शक वाह वाह कहने पर मजबूर हो गए तमाम कलाकारों ने अपने अविशर्णीय अद्वितीय कला के शानदार प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह के मन को मोह लिया। कार्यक्रम के संचालक आनंद सिंह एवं व्यवस्थापक एम .के . पटेल तथा वी नरहरी है।



