बैतूल:समाजसेवी देवधर इंगले भाजपा में शामिल
मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट
बैतूल, जिला मुख्यालय के प्रमुख समाजसेवी, कालोनाइजर, बिल्डर्स देवधर इंगले आज अपने सैकड़ो समर्थको के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लक्ष्य 400 पार की पूर्ति एवं भाजपा सासंद दुर्गादास उइके को भारी मतो से जीताने के लिए इस शनिवार 6 अप्रेल 2024 को भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा में शामिल हो गए। श्री देवधर इंगले ने अपनी भाजपा में प्रवेश की भाजपा विधायक हेमंत विजय खण्डेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विक्रम वैद्य बैतूल कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष , विकास मिश्रा बैतूल गंज मंडल अध्यक्ष को अपनी इच्छा जताई एवं भाजपा के प्रति अपनी आस्था व्यक्तकी। सभी शीर्षनेताओ का आर्शिवाद लेकर वे जिला पंचायत अध्यक्ष एवं (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ) राजा पंवार के मार्गदर्शन में आज भाजपा में शामिल हो गए। राजा पंवार ने देवधर इंगले एवं उनके सकैड़ो सर्मथको भाजपा का अंग वस्त्र पहनाया। श्री देवधर इंगले ने बताया कि वे जिला मुख्यालय के विधायक हेमंत खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में पार्टी के लिए एक निष्ठावान कार्यकत्र्ता के रूप में काम करेगें। बैमूल जिला मुख्यालय के प्रमुख कारोबारी एवं कालोनाइजर देवधर इंगले का मराठी भाषी क्षेत्रो में अच्छा – खासा प्रभाव है। ग्राम सांईखेड़ा के मूल निवासी देवधर इंगले उन्नत किसान श्री पंजाबराव इंगले के पुत्र है। उन्हे एक जुझारू मिलनसार समाजसेवी के रूप में पहचान मिली है।