भदोही बरनवाल सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन बच्चों व युवाओं सहित महिलाओं द्वारा दी गई प्रस्तुति

भदोही। नगर के चौरी रोड पर स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार की रात बरनवाल सेवा समिति भदोही के तत्वावधान में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अरविंद बरनवाल, सुनील बरनवाल व रीना बरनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर होली मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर महिलाओं ने विभिन्न फिल्ली व फगुआ गीतों पर खूब जमकर ठुमके लगाए। जिन्होने अपने प्रस्तुति से मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। वहीं संचालन करने वाले लोगों द्वारा बीच-बीच में शायरी व चुटकुले छोड़ने से सभी के चेहरे पर हंसी के फुहारा फूटने लग रहें थे। बच्चों द्वारा भी तमाम प्रकार के नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अपने प्रकृति से बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। युवाओं ने भी जमकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। उनके द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बरनवाल समाज पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जहां गुझिया व ब्रेड पकौड़ा आदि स्टार्टर का आनंद उठाया। वहीं व्यंजन का भी लुत्फ लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर की। उसके बाद गुलाब की पंखुड़ियां लोगों के उपर बरसाईं गई।इस मौके पर डॉ.अजय बरनवाल, पंकज बरनवाल, पीयूष बरनवाल, रुपेश बरनवाल, सुनील बरनवाल, विनीत बरनवाल, मनोहर बरनवाल, आशुतोष बरनवाल, विपुल बरनवाल, गुड्डू बरनवाल, रेखा बरनवाल, प्रीति बरनवाल, रंजना बरनवाल, शालिनी बरनवाल, पूनम बरनवाल, सोनी बरनवाल, तृप्ति बरनवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button